Rajya Sabha Election 2024 : हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी नेता जयराम ठाकुर ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अल्पमत में है। यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य भाजपा फ्लोर टेस्ट की मांग करेगी, ठाकुर ने कहा, “बजट कल पेश किया जाएगा। हम कल बजट पर चर्चा करेंगे और फिर हम वहां की स्थिति देखेंगे। लेकिन मैं देख सकता हूं कि सरकार बहुमत खो चुकी है।” ”
Highlights
- हिमाचल प्रदेश में गिर सकती है कांग्रेस सरकार
- हिमाचल प्रदेश से राजयसभा चुनाव में हुई सबसे ज्यादा क्रॉस वोटिंग
- कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के हर्ष महाजन के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान हो चूका है और भाजपा को अपने उम्मीदवार के चुनाव जीतने की उम्मीद है। शिमला, हिमाचल प्रदेश में चल रहे राज्यसभा चुनाव में कुल 68 में से 67 विधायकों ने अपने मतों का प्रयोग किया है। कांग्रेस विधायक सुदर्शन सिंह बब्लू बीमारी के कारण नहीं आ पाए है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिमाचल प्रदेश में एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा के हर्ष महाजन के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। हर्ष महाजन तीन बार के कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री हैं, जिन्होंने सितंबर 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए।
गौरतलब है कि कांग्रेस के पास 68 में से 40 विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ स्पष्ट बहुमत है। इस तथ्य के बावजूद कि 25 विधायकों के साथ भाजपा नंबर गेम में बहुत पीछे है, उसने सिंघवी के खिलाफ महाजन को मैदान में उतारकर मुकाबले को मजबूर कर दिया है इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने अपने विधायकों को पार्टी उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को वोट देने के लिए व्हिप जारी किया था। व्हिप के बाद, सभी उम्मीदवारों को अधिकृत एजेंट को मतपत्र दिखाना होगा, जो किसी विधायक द्वारा मतपत्र दिखाने से इनकार करने पर वोट को अवैध घोषित कर सकता है।
सोमवार को भाजपा उम्मीदवार ने मुख्य चुनाव आयुक्त से शिकायत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के लिए अपने विधायकों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है, जिसे उन्होंने अनैतिक बताया। हर्ष महाजन ने अपनी शिकायत में कहा, “इस तरह का व्हिप न केवल अनैतिक है बल्कि राज्यसभा के लिए चुनाव कराने के खिलाफ भी है क्योंकि इससे विधायकों की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी।”


Download Android App
Download iOS App




