PM Modi ने कांग्रेस- कम्युनिस्ट को केरल में क्यों बताया दुश्मन?

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मजबूत विकल्प तैयार करने का प्रयास कर रहे कांग्रेस और कम्युनिस्ट दलों पर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को कहा कि वे केरल में एक-दूसरे के दुश्मन हैं, लेकिन अन्य राज्यों में वे ‘बीएफएफ’ यानी ‘‘हमेशा के लिए सबसे अच्छे दोस्त’’ हैं। BJP के खिलाफ मजबूत विकल्प तैयार करने का प्रयास कर रही कांग्रेस- PM ‘कांग्रेस- कम्युनिस्ट केरल में दुश्मन, लेकिन बाकी जगह अच्छे मित्र हैं’- PM Modi PM ने पदयात्रा के समापन समारोह में विपक्ष पर साधा निशाना मोदी ने यहां सेंट्रल स्टेडियम में भाजपा की राज्य इकाई…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ मजबूत विकल्प तैयार करने का प्रयास कर रहे कांग्रेस और कम्युनिस्ट दलों पर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को कहा कि वे केरल में एक-दूसरे के दुश्मन हैं, लेकिन अन्य राज्यों में वे ‘बीएफएफ’ यानी ‘‘हमेशा के लिए सबसे अच्छे दोस्त’’ हैं।

  • BJP के खिलाफ मजबूत विकल्प तैयार करने का प्रयास कर रही कांग्रेस- PM
  • ‘कांग्रेस- कम्युनिस्ट केरल में दुश्मन, लेकिन बाकी जगह अच्छे मित्र हैं’- PM Modi

PM ने पदयात्रा के समापन समारोह में विपक्ष पर साधा निशाना

मोदी ने यहां सेंट्रल स्टेडियम में भाजपा की राज्य इकाई की पदयात्रा के समापन समारोह में विपक्ष पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उसके पास देश की प्रगति के लिए कोई खाका नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष यह मान चुका है कि वह इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत नहीं पाएगा, इसीलिए उसके नेता उन्हें ‘भला-बुरा’ कहने की रणनीति अपना रहे हैं।

कम्युनिस्टों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराया- PM Modi

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इसके जवाब में कम्युनिस्टों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराया और उनके पूर्ववर्ती प्रशासनों पर विभिन्न घोटालों में शामिल होने का आरोप लगाया, लेकिन केरल के बाहर ‘इंडी’ गठबंधन की बैठकों में वे एक साथ बैठते हैं, समोसे और बिस्कुट खाते हैं और चाय पीते हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘यानी तिरुवनंतपुरम में वे कुछ और कहते हैं तथा दिल्ली में कुछ और कहते हैं। केरल के लोग आगामी लोकसभा चुनावों में इस विश्वासघात का जवाब देंगे।’’

पार्टी को दोहरे अंकों में सीट जिताकर अपना आशीर्वाद दें- PM

मोदी ने केरल के लोगों से आग्रह किया कि वे आगामी लोकसभा चुनावों में राज्य में उनकी पार्टी को दोहरे अंकों में सीट जिताकर अपना आशीर्वाद दें।उन्होंने कहा कि भाजपा कभी किसी राज्य को वोट बैंक के नजरिए से नहीं देखती।मोदी ने दावा किया कि पिछले 10 साल में केरल को अन्य भाजपा शासित राज्यों की तरह ही विकास से लाभ हुआ है।उन्होंने कहा कि यह उनकी गारंटी है कि वह केरल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team