कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को भाजपा सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उन्हें भारत छोड़ने पर मजबूर किया; वह डरने वाली नहीं है।

मोदी सरकार का काम ED, CBI, IT का इस्तेमाल कर के चुनावों के बीच, कांग्रेस को धमकी देना है।
पर जिस कांग्रेस पार्टी ने लड़कर, अंग्रेजी हुकूमत को भारत से भगा दिया…तो मोदी-शाह क्या हैं ? pic.twitter.com/Muhlx9sqEN
— Mallikarjun Kharge (@kharge) November 4, 2023
उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को एक बयान में दावा किया कि फोरेंसिक विश्लेषण और ‘कैश कूरियर’ द्वारा दिए गए बयान से चौंकाने वाले आरोप सामने आये हैं – महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये भुगतान किया है, और यह जांच का विषय है।
ED ने यह भी दावा किया कि उसने कूरियर से 5.39 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं, जिसकी पहचान उसने असीम दास के रूप में की है। ED द्वारा हाल ही में महादेव ऐप मामले में एक आरोप पत्र दायर किया गया था जिसमें मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल सहित कुल 14 आरोपियों को नामित किया गया था। छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को मतदान होना है। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



