नोटबंदी-जीएसटी को लेकर BJP सरकार पर हल्ला बोलने की तैयारी में कांग्रेस, राहुल ने बुलाई अहम बैठक

Summary :

NULL

गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस मोदी सरकार पर जमकर हल्ला बोलने वाली है। सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नोटबंदी के एक साल पूरे होने को लेकर एक बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक शुरू हो गई है। इसमें गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल वोरा समेत कई बड़े कांग्रेस नेता शामिल हैं। वही, इस बैठक में जीएसटी को लेकर भी देश भर में विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई जाएगी।

जीएसटी को लेकर हो रही इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और राहुल गांधी मौजूद होंगे। इसके अलावा नोटबंदी की सालगिरह पर मोदी सरकार को घेरने के लिए राहुल गांधी अलग से महासचिवों और राज्य ईकाई के अध्यक्षों के साथ मुलाकात करेंगे।

 Congress

गौरतलब है कि आने वाली 8 नवंबर को नोटबंदी को एक साल हो जाएगा। नोटबंदी के कारण जनता को हुई असुविधा को मुद्दा बना कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर अपनी शक्ति दिखाना चाहती है। इस चलते 8 नवंबर को कांग्रेस का देशभर में जोरदार प्रदर्शन करने का प्लान है।

Desk Team