राजस्थान में शुरू हुआ सियासी संग्राम अभी तक थमा नहीं है। ऐसे में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 30 जुलाई को राज्यसभा सांसदों की वर्चुअल बैठक बुलाई है। बैठक में सोनिया कोरोना वायरस और देश में राजनीतिक के मौजूदा हालातों को लेकर चर्चा करेंगी।
कोरोना काल में राजस्थान की सियासत चर्चा में बनी हुई है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सोनिया गांधी चर्चा करेंगी। बैठक में सिर्फ राज्यसभा सांसदों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही कोरोना काल में केंद्र द्वारा उठाए गए कदमों को लेकर भी कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा कर सकती है।
राज्यपाल कलराज मिश्र विधानसभा सत्र बुलाए जाने का दिया आदेश
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से विधानसभा सत्र बुलाने की अपील को राज्यपाल कलराज मिश्र ने स्वीकार कर लिया है। वहीं राज्यपाल की ओर से कांग्रेस द्वारा लगाए गए किसी भी तरह के दवाब के आरोपों को खारिज कर दिया गया है। इससे कुछ ही देर पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल के ‘बर्ताव’ को लेकर प्रधानमंत्री से बात की और उन्हें इस बारे में बताया है।


Download Android App
Download iOS App



