एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस को जीत मिलने का अनुमान है. वह तेलंगाना में आगे चल रही हैं. वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी राजस्थान में जीत हासिल कर सकती है. मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं। आपको बता दे कि चुनाव आयोग ने सोमवार को इन राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी।
छत्तीसगढ़ और मिजोरम में 7 नवंबर से चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान और तेलंगाना में 23 और 30 नवंबर को मतदान होगा। सभी राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।
वही , ओपिनियन पोल की माने तो, कांग्रेस मध्य प्रदेश में बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर सकती है। कांग्रेस को 230 सदस्यीय विधानसभा में 119 सीटें मिलने का अनुमान है, जो 2018 में उसकी पिछली 114 सीटों से पांच अधिक है। राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा 110 सीटें जीत सकती है।
आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार है। 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस को 48 (45-51) सीटें मिलने की उम्मीद है।
एबीपी-सीवोटर पोल के मौजूदा अनुमान के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी का परचम लहरा रहा है. बीजेपी को 132 सीटें मिल सकती हैं, जो उसकी पिछली 73 सीटों की तुलना में 59 सीटों की भारी बढ़ोतरी है. कांग्रेस को 64 सीटें मिलने का अनुमान है, जो 2018 के मुकाबले 36 सीटें कम हैं.
पोल के मुताबिक, तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है. लेकिन, अभी भी बहुमत से दूर हैं. तेलंगाना विधानसभा में 119 सीटों के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है.
कांग्रेस को 54 सीटें मिलने का अनुमान है, जो पिछली बार के 35 से ज्यादा है. सत्तारूढ़ बीआरएस को 49 सीटें मिलने का अनुमान है, जो उसकी पिछली 88 सीटों से काफी कम है।
मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं. एमएनएफ ने अपनी ताकत पिछली 26 से 11 सीटें घटाकर 15 कर ली है। कांग्रेस को 12 सीटें जीतने का अनुमान है. वहीं, जेडपीएम को 11 सीटें मिल सकती है।
कांग्रेस को छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जीतने का अनुमान, राजस्थान में लहराएगा बीजेपी का परचम : सर्वे
Summary :
एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस को जीत मिलने का अनुमान है. वह तेलंगाना में आगे चल रही हैं. वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी राजस्थान में जीत हासिल कर सकती है. मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं। आपको बता दे कि चुनाव आयोग ने सोमवार को इन राज्यों के विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी। छत्तीसगढ़ और मिजोरम में 7 नवंबर से चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान और तेलंगाना में 23 और 30 नवंबर को मतदान होगा। सभी…


Download Android App
Download iOS App



