इजरायली पीएम नेतन्याहू ने जंग की आवाज शुरू कर दी। उन्होंने हमास द्वारा लगातार हो रहे हमले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी और हमास को चेतावनी देते हुए कहा की लड़ाई तुमने शुरू की थी और खत्म हम करेंगे। इसराइल के प्रधानमंत्री नित्य नियम ने एक संबोधन के दौरान इजराइल में हो रहे युद्ध को लेकर प्रवचन दिया उन्होंने कहा कि हम यह युद्ध नहीं चाहते । इजरायल और फिलीस्तीन के बीच 7 अक्टूबर से जंग जा रही है इन तीन दिनों के दौरान युद्ध के कारण गाजा और वेस्ट बैंक में अब तक 704 लोगों की मौत हो चुकी है वही 2616 लोग अब घायल हो चुके हैं। इजरायल की बात करें तो वहां पर अभी तक 900 लोगों की मौत हुई है वही 3800 से लोग घायल इसको देखते हुए इसराइल के प्रधानमंत्री ने हमारे को बड़ी चेतावनी दी है।
इजराइल ने जवाबी तौर पर कार्रवाई करते हुए जुटाए 3 लाख सैनिक
आपको जानकर हैरानी होगी कि हमास के द्वारा शुरू किए गए युद्ध के बाद इजरायल ने जवाबी तौर पर कार्रवाई करते हुए 3 लाख सैनिक जुटे हैं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो साल 1973 में किप्पूर युद्ध के दौरान 400,000 रिजर्व सैनिकों को जुटाया था। इसराइल के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक पर एक पोस्ट भी साझा किया है जिस पर उन्होंने लिखा है की इजराइल युद्धरत है. हम यह युद्ध नहीं चाहते थे. इसे बेहद क्रूर और बर्बर तरीके से हम पर थोपा गया। हालाँकि इस युद्ध की शुरुआत इजराइल ने नहीं की थी, लेकिन इजराइल इसे ख़त्म कर देगा।”एक समय, यहूदी लोग राज्यविहीन थे।एक समय, यहूदी लोग रक्षाहीन थे।अब और नहीं।” हमास समझ जाएगा कि हम पर हमला करके उसने ऐतिहासिक गलती की है। हम ऐसी कीमत वसूलेंगे जिसे आने वाले दशकों तक वे और इज़राइल के अन्य दुश्मन याद रखेंगे। हमास ने निर्दोष इजरायलियों के खिलाफ जो क्रूर हमले किए, वे हैरान करने वाले हैं: परिवारों को उनके घरों में मारना, एक बाहरी उत्सव में सैकड़ों युवाओं की हत्या करना, बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का अपहरण करना, यहां तक कि नरसंहार से बचे लोगों का भी।हमास के आतंकवादियों ने बच्चों को बांधा, जलाया और मार डाला।वे जंगली हैं, उन्होंने आगे कहा कहा है की “हमास आईएसआईएस है। और जिस तरह सभ्यता की ताकतें आईएसआईएस को हराने के लिए एकजुट हुईं, सभ्यता की ताकतों को हमास को हराने में इजरायल का समर्थन करना चाहिए।” मैं राष्ट्रपति बाइडेन को उनके स्पष्ट समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं दुनिया भर के उन नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं जो आज इजराइल के साथ खड़े हैं। मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के लोगों और कांग्रेस को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमास से लड़ने में, इज़राइल न केवल अपने लोगों के लिए लड़ रहा है।यह हर उस देश के लिए लड़ रहा है जो बर्बरता के खिलाफ खड़ा है। इस युद्ध में इजराइल जीतेगा और जब इजराइल जीतता है तो पूरी सभ्य दुनिया जीतती है।


Download Android App
Download iOS App



