कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को भरोसा जताया कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीतने वाली है, साथ ही राजस्थान में भी उसकी सरकार बनेगी।
Highlights
- खरगे ने कहा मध्यप्रदेश ,छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस जीतने वाली
- राजस्थान में भी पहली बार यह रिकॉर्ड टूटेगा
- राजस्थान में जनता के मुद्दों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महंगाई को लेकर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है
खरगे: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान हुआ है, वहां शत-प्रतिशत कांग्रेस जीतने वाली
मल्लिकार्जुन खरगे कहा,‘‘शुक्रवार को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान हुआ है, वहां शत-प्रतिशत कांग्रेस जीतने वाली है।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हमारी सरकार वहां बनेगी और राजस्थान में भी पहली बार यह रिकॉर्ड टूटेगा।’’ अलवर के तिजारा में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा ‘‘ राजस्थान में भी 25 नवंबर को 25 साल का रिकॉर्ड टूटेगा। राजस्थान पहली बार यह रिकॉर्ड तोड़ेगा और फिर यहां कांग्रेस की सरकार आयेगी।’’ उन्होने कहा कि राजस्थान में जनता के मुद्दों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महंगाई को लेकर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ मोदी जी और उनके दोस्त समाज को तोड़ने में लगे हैं। वे एक-दूसरे से लडाने की कोशिश कर रहे हैं…लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगों को जोड़ने तथा धर्म-धर्म को एक रखने का काम कर रही है।’’
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



