चुनाव में एटीएम की तरह राज्य सरकारों का इस्तेमाल कर रही है कांग्रेस : भाजपा

Summary :

भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस पर उसकी राज्य सरकारों का इस्तेमाल एटीएम की तरह करने का आरोप लगाया और दावा किया कि अगर विपक्षी पार्टी

भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस पर उसकी राज्य सरकारों का इस्तेमाल एटीएम की तरह करने का आरोप लगाया और दावा किया कि अगर विपक्षी पार्टी सत्ता में आयी तो भ्रष्टाचार करेगी।

भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने ‘तुगलक रोड चुनावी घोटाले’ का जिक्र करते हुए कुछ दस्तावेजों का हवाला दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में ‘तुगलक रोड चुनावी घोटाले’ की बात कर रहे हैं और कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं।

घुसपैठिये ‘वोटबैंक’, इसलिए नहीं निकालना चाहते सपा-बसपा और कांग्रेस : अमित शाह

लेखी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह जानकर हैरानी होती है कि कांग्रेस अपने शासन वाली राज्य सरकारों का इस्तेमाल चुनाव लड़ने के लिए पैसा इकट्ठा करने के लिए कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासित राज्य सरकारें विपक्षी दल के लिए ‘चुनावी एटीएम’ बन गयी हैं।

इस पर कांग्रेस की तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कांग्रेस मोदी सरकार पर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधने के लिए जांच एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाती रही है।

Desk Team