प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। मोदी सरकार के इस आत्मनिर्भर पैकेज को लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने क्रूर मजाक बताया। चौधरी ने कोरोना वायरस से संबंधित राजग सरकार के आर्थिक पैकेज को एक तमाशा और करोड़ों लोगों की पीड़ा के साथ क्रूर मजाक बताया। इसके साथ ही उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि राहुल गांधी की प्रस्तावित न्याय योजना इस स्थिति में व्यापक रूप से प्रभावी होती।
The formidable weapon to deal with the Covid19 pandemic & its ominous economic fallout could be to resort to universal basic income approach, @RahulGandhi Ji may be liked or not by someone or the other, but his brainchild NYAY could be a game changer in this prevailing situation.
— Adhir Chowdhury (@adhirrcinc) May 14, 2020
पश्चिम बंगाल की बरहामपुर लोकसभा सीट से पांच बार के सांसद चौधरी ने 3,000 करोड़ रुपये खर्च कर एक प्रतिमा (गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) बनवाने के लिए केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि सरकार उन लोगों की समस्याओं को दूर करने में विफल रही है जो कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में नौकरी खो चुके हैं और संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 20 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर पैकेज में कोरोना वायरस टीका अनुसंधान के लिए कोई ठोस वित्तीय प्रावधान नहीं है। पीएम केयर्स फंड में इसके टीका के लिए 100 करोड़ रुपये की मामूली रकम दी गई है।
चौधरी ने कहा कि कोरोना टीका के लिए पर्याप्त निवेश की जरूरत है और सरकार को इस बारे में कंजूसी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रस्तावित न्याय योजना (न्यूनतम आय गारंटी योजना) का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मौजूदा स्थिति में इसे लागू किया जाता है तो यह योजना व्यापक रूप से प्रभावी साबित होती। उन्होंने बाद में एक समाचार चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का आर्थिक पैकेज प्रवासी मजदूरों की पीड़ा के साथ क्रूर मजाक है।


Download Android App
Download iOS App



