गुजरात से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आज सुबह निधन हो गया है। कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल ने बुधवार की सुबह 3.30 बजे अंतिम सांस ली। जिसकी जानकारी उनके बेटे फ़ैसल पटेल ने ट्विटर के दुवारा दी।
बता दे कि अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। 15 नवंबर को अहमद पटेल को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वही इसी अस्पताल में उनका निधन हुआ है।
बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरे पिता अहमद पटेल का निधन 25 नवंबर को सुबह 3.30 बजे हो गया। अहमद पटेल एक महीना पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। इसके बाद से उनकी हालत बिगड़ती गई और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। मैं सभी शुभचिंतकों से प्रार्थना करता हूं कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें और भीड़ न करें व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।

आपको बता दे कि अहमद पटेल गुजरात से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष थे। अहमद पटेल जब तक कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार रहे तब तक पार्टी में काफ़ी ताक़तवर रहे।
अहमद पटेल 1985 में राजीव गांधी के संसदीय सचिव भी रहे थे। साल 2018 में कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष के तौर पर उनकी नियुक्ति हुई थी। 8 बार के सांसद रहे अहमद पटेल 5 बार राज्यसभा और 3 बार लोकसभा के लिए चुने गए। आख़िरी बार वो राज्यसभा 2017 में गए और यह चुनाव काफ़ी चर्चा में रहा था।


Download Android App
Download iOS App



