कांग्रेसी नेताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

Summary :

बता दें कि 1964 में नेहरू का 75 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्होंने 1947 में भारत को मिली स्वतंत्रता के बाद से 1964 में निधन होने तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर नए भारत के निर्माण के लिए किये गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। 
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के वास्तुकार और हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी एक बहादुर स्वतंत्रता सेनानी थे। भारत के इस महान सपूत को उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन।’’

साथ ही कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित और उन्हें याद करते हुए कहा कि ‘‘ पंडित नेहरू ने कहा था-‘संकट में हर छोटी सी बात का महत्व होता है।’ सावधानी और सुरक्षा से जुड़ी हुई छोटी से छोटी बातों का ध्यान रखकर ही हम कोविड-19 से जंग जीत सकते हैं। 

एक अन्य कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा कि “जवाहरलाल नेहरू का निधन 56 साल पहले आज ही के दिन हुआ था। स्वयंभू 56 इंच के व्यक्ति और उसके ढोल पीटने वाले नेहरू और उनकी विरासत को व्यवस्थित रूप से विकृत, बदनाम और नष्ट करते रहे हैं, कुछ ऐसा जो श्री वाजपेयी ने कभी नहीं किया। हम इस विचार को खारिज कर सकते हैं।

पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी पंडित नेहरू को याद किया। गौरतलब हो कि देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का निधन 27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अगस्त 1947 से मई 1964 तक देश की कमान संभाली थी। ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ के अंश जिसमें प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उनके प्रसिद्ध उद्घाटन भाषण का उल्लेख है। 

Desk Team