कमलनाथ ने MP की वर्तमान सरकार को बताया इंटरवल, बोले-पिक्चर तो अभी बाकी है

Summary :

राज्य में कोरोना को लेकर मौजूदा हालातों के बारे में कमलनाथ ने कहा कि हमने सरकार में रहते हुए इससे लड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए थे।

मध्य प्रदेश में हाल ही में सत्ता गंवाने वाले कमलनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार तो एक ‘इंटरवल’ के समान है ‘पिक्चर’ तो अभी बाकी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। 
एक अन्य सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ जिले के विकास कार्यों के लिए जो निविदाएं हुई हैं, उनकी सरकार जांच करा ले, हमें कोई एतराज नहीं है। राज्य में कोरोना को लेकर मौजूदा हालातों के बारे में उन्होंने कहा कि हमने सरकार में रहते हुए इससे लड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए थे। उस समय बीजेपी नेता ही इसे हल्के में ले रहे थे।

महाराष्ट्र : फडणवीस की CM ठाकरे को नसीहत, कहा- कोरोना से निपटने में मजबूत नेतृत्व का करें प्रदर्शन

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष के 22 विधायकों ने इस्तीफा दिया। दो विधानसभा सीट पहले से ही खाली थे। यानी कुल 24 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। वहीं कमलनाथ ने विधानसभा के उपचुनावों में 24 में से 20 सीटें जीतने का दावा किया है।

Desk Team