कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को यह याद रखना चाहिए कि वह संविधान एवं देश के हर नागरिक के लिए लड़ रहा है। राहुल गांधी पार्टी के संसदीय दल की बैठक में बोल रहे थे।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा, ”कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को यह याद रखना चाहिए कि आप संविधान के लिए लड़ रहे हैं, आप देश के हर व्यक्ति के लिए लड़ रहे हैं चाहे वह किसी भी रंग या आस्था का हो।” कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में मेहनत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

गत 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश करने के बाद राहुल गांधी पहली बार पार्टी की किसी बैठक में शामिल हुए हैं। इससे पहले कांग्रेस सांसदीय दल की बैठक में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को संसदीय दल का नेता चुना गया।


Download Android App
Download iOS App



