Himachal Pradesh: कांग्रेस ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया और निर्वाचन आयोग से उनके खिलाफ शिकायत करने चुनाव आयोग पहुंची।
Highlights:
– कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के खिलाफ कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग
– हिमाचल में चुनावी प्रचार के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया
– पार्टी महासचिव जय रमेश ने टिप्पणी को अपमानजनक बताया
दरअसल, इस मुद्दे पर पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की एक चुनावी सभा अपमानजनक भाषण दिया है जो आचार संहिता का उल्लंघन है।
अनुराग योगी आदित्यनाथ के नक्शेकदम पर – कांग्रेस नेता जयराम रमेश
रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) के नक्शे-कदम पर चलते हुए बेहद अपमानजनक भाषण दिया। उनका भाषण चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता के अलावा, शालीनता और सच्चाई के सभी मानकों का भी उल्लंघन करने वाला है।’’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को भाषण का संज्ञान लेने और अनुराग ठाकुर को तुरंत नोटिस जारी करने के लिए लिखा है।
ढंग की कार्यवाई की कमी से इनका मनोबल बढ़ रहा है- जयराम रमेश
रमेश ने यह भी कहा, ‘‘आयोग को यह समझना चाहिए कि सही ढंग से कार्रवाई नहीं होने के कारण इन्हें ऐसे भाषणबाज़ी करने की हिम्मत मिल रही है। यदि वे कार्रवाई नहीं करते हैं तो हम जनता के सामने और अदालतों में इन्हें घसीटते रहेंगे जो समझते हैं कि वे कानून से ऊपर हैं।’’
ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक चुनावी रैली में कांग्रेस पर लोगों की संपत्ति उनके बच्चों के बजाय मुसलमानों को देने के लिए विदेशी मदद से काम करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस के पीछे विदेशी हाथ – अनुराग ठाकुर
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के पीछे एक विदेशी हाथ लगता है। वो आपके बच्चों की संपत्ति मुसलमानों को सौंपना चाहते हैं और देश के परमाणु हथियारों को खत्म करना चाहते हैं और देश को जाति एवं धार्मिक आधार पर विभाजित करना चाहते हैं।
कांग्रेस को बताया था टुकड़े-टुकड़े गैंग का हिस्सा
अनुराग ठाकुर ने अपने बयान में दावा किया था ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग ने पूरी तरह से कांग्रेस और उसकी विचारधारा पर कब्ज़ा कर लिया है और आपको तय करना है कि कांग्रेस के ‘टुकड़े-टुकड़े’ गैंग का समर्थन करना है या नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा होना है जो भारत को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ बना रहे हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



