Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी पार्टियां जोरों शोरों से मैदान में उतर गई है। सभी पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। इसी बीच कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 43 उम्मीदवारों को जगह दी गई है। कांग्रेस ने वैभव गहलोत को जालौर, नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से और गौरव गोगोई को जोरहाट से चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी से कांग्रेस में आए राहुल कस्वां को राजस्थान की चुरू सीट से टिकट दिया गया है। गणेश गोदियाल को पौड़ी-गढ़वाल से और अहमदाबाद पूर्व से गौरव गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। मध्य प्रदेश की सीधी सीट से कमलेश्वर पटेल को टिकट दिया गया है।
Highlights
- कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
- कांग्रेस ने नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से टिकट दिया
- कांग्रेस ने पहली सूचि में 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था
इससे पहले कांग्रेस ने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। राहुल गांधी का नाम भी पहली सूची में शामिल था। वह वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। उनके अलावा शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से और भूपेश बघेल राजनांदगांव से टिकट दिया गया है।



Download Android App
Download iOS App




