लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने जारी की नई लिस्ट, गुना से सिंधिया लड़ेंगे चुनाव

Summary :

कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के सात और उम्मीदवारों की सूची घोषित की।कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने बताया कि

कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के सात और उम्मीदवारों की सूची घोषित की।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने बताया कि श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश के गुना और श्री मनीष तिवारी को पंजाब के आनंदपुर साहिब से उम्मीदवार बनाया गया है।

घोषित सूची में मध्य प्रदेश से तीन, पंजाब से दो और बिहार तथा जम्मू कश्मीर से एक-एक उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है..

1. गुना….ज्योतिरादित्य सिंधिया

2. विदिशा….शैलेंद, पटेल

3. राजगढ़….श्रीमती मोना सुस्तानी पंजाब..

4. आनंदपुर साहिब….मनीष तिवारी

5. संगरुर….केवल सिंह ढिल्लन बिहार..

6. वाल्मिकी नगर….शाश्वत केदार जम्मू कश्मीर..

7. लद्दाख….रिजगिन स्पलबार

गौरतलब है कि कांग्रेस अब तक लोकसभा की 386 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

Desk Team