कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नीत सरकार की पराजय होगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता से बेदखल होंगे।
श्री गांधी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) उम्मीदवार एस वेंकटेशन के समर्थन में मदुरै में शुक्रवार की शाम एक रैली को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘ हम नरेंद, मोदी को हराने जा रहे हैं।’’ उन्होंने लोकसभा चुनाव में द्रमुक-कांग्रेस नीत सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस की जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस चाहती है कि विभिन्न विचारधारा, भाषायी और संस्कृति के लोग खुशी से रहें। उन्होंने कहा कि सबके विचार एक हैं, लेकिन भाजपा का केवल एक ही विचार है कि देश पर शासन करो।
Jet Airways के केवल 11 विमान ही परिचालन में, PMO ने स्थिति पर विचार को बुलाई बैठक
उन्होंने कहा, ‘‘ हम कहते हैं कि जनता के हाथ में सत्ता हो, वे(भाजपा) कहते हैं कि सत्ता एक के ही हाथ में होनी चाहिए।’’
कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ वह (श्री मोदी) समझते हैं कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पर नियंत्रण कर सकते हैं और राज्य पर नियंत्रण कर सकते हैं, लेकिन हम इस राज्य पर नियंत्रण नहीं चाहते। हम चाहते हैं कि तमिलनाडु की जनता का अपने प्रदेश पर नियंत्रण हो।’’
इससे पहले कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अघ्यक्ष ईपीकेएस एलनगोवन के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए श्री गांधी ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव के बाद किसानों के हितों के संरक्षण को परिवर्तनकारी कदम उठायेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘ हम चाहते हैं कि किसान आत्मविश्वास के साथ जिएं। हम चाहते हैं कि किसान यह समझें कि उनकी सरकार उनके साथ खड़ है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ अगर चुनाव के बाद कांग्रेस सत्ता में आती है तो हम एक नया कानून लायेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि रिण न चुका पाने की स्थिति में एक भी किसानों को जेल ना जाना पड़ा ।’


Download Android App
Download iOS App



