किसानों को कुचलने पर तुली है सरकार, काश चीन की सीमा पर करते ये किलाबंदी : कांग्रेस

Summary :

राहुल ने कहा कि “मोदी सरकार का काम करने का तरीका है-उनको चुप कर दो, उनको किनारे कर दो, उनकों जमकर कुचल दो। पुल बनाओ लेकिन दीवार मत चिनो।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने सरकार पर किसानों को कुचलने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि जिस तरह से पुलिस किसानों को रोकने के लिए काम कर रही है उसे देखते हुए लगता है कि मोदी सरकार ने अपने लोगों के विरुद्ध ही मोर्चा खोल दिया है।

राहुल ने कहा कि “मोदी सरकार का काम करने का तरीका है-उनको चुप कर दो, उनको किनारे कर दो, उनकों जमकर कुचल दो। पुल बनाओ लेकिन दीवार मत चिनो।” इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि सरकार ने किसानों के बीच संवाद और एकता के लिए बनाए गए सभी ट्वीटर एकाउंट बंद कर दिए हैं।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा “माननीय मोदी जी, काश ये क़िलाबंदी दिल्ली बार्डर की बजाय चीन की सीमा पर करते। आप कैसे प्रधानमंत्री हैं। चीन का नाम लेने से डरते हैं,और.. अन्नदाता को बाड़, नुकीले तार और कीलों से रोकते हैं। किसान देश का पेट पालने के लिए फसलें रोपता है,और… झूठी किसान हितैषी सरकार उसे दिल्ली आने से रोकने के लिए कीलें रोप रही है। मोदी-शाह का न्यू इंडिया यही तो है ।”

किसान मोर्चा का ऐलान- उत्पीड़न बंद होने व हिरासत में लिए गए किसानों की रिहाई तक नहीं होगी बातचीत

Desk Team