पटना : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि रमजान के पहले दिन भाजपा के लिए शुभ है कि कर्नाटक में सरकार बनी है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र का कई बार गला घोटते आयी है जो हमें लोकतंत्र बचाने की नसीहत दे रही है। कर्नाटक की जनता ने भाजपा के पक्ष में मैंडेट दिया था जिसके कारण भाजपा की सरकार बनी तो कांग्रेस हाय-तौबा क्यों मचा रही है?
कांग्रेस ने जेडीएस को भाजपा को रोकने के लिए मिला लिया। यह गलत तरीका है, क्योंकि जेडीएस ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन राहुल गांधी ने एक चालाकी के साथ जेडीएस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। यह जनादेश के लिए अपमान है, जो भाजपा सहन नहीं करेगी।
कांग्रेस ने जनादेश का विरोध कर सड़क पर उतर गयी है। बहुमत सड़क पर नहीं सदन में सिद्ध की जाती है। अगर उनके पास ताकत है तो वे सदन में बहुमत सिद्ध करके दिखायें। इस अवसर पर देवेश कुमार, संजय सिंह टाईगर, अशोक भट्ट, पंकज सिंह, राकेश कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



