CAA विरोधी प्रदर्शनों के कारण प्रभावित परिवारों की मदद करें कांग्रेस कार्यकर्ता : राहुल गांधी

Summary :

राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान मारे गए या घायल हुए लोगों के परिवारों की हरसंभव मदद करें।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान मारे गए या घायल हुए लोगों के परिवारों की हरसंभव मदद करें। 
उन्होंने ट्वीट किया, “पूरे भारत में कई नौजवान पुरुष एवं महिलाएं सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए घायल हुईं और यहां तक कि कुछ की तो मौत भी हो गई। मैं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पीड़ितों के परिवारों से मिलें और हरसंभव सहायता प्रदान करें।” राहुल गांधी ने अपने हालिया असम दौरे का उल्लेख करते हुए कहा, “शनिवार को मैंने असम में दो नौजवान शहीदों के परिवारों से मुलाकात की थी।” 

गौरतलब है कि कांग्रेस सीएए को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है। 

Desk Team