कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश में करेगी प्रवेश

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आगामी 17 फरवरी को भदोही जिले में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के दौरान राहुल भदोही और मिर्जापुर जिले के लोगों से मिलेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। भदोही जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चौरी इलाके के कंधिया रेलवे फाटक से जिले में प्रवेश करेगी। शहर के इंदिरा मिल चौराहे पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यहां से यात्रा शहर में रजपुरा चौराहा पहुचेंगी जहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित…

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आगामी 17 फरवरी को भदोही जिले में प्रवेश करेगी। इस यात्रा के दौरान राहुल भदोही और मिर्जापुर जिले के लोगों से मिलेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। भदोही जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चौरी इलाके के कंधिया रेलवे फाटक से जिले में प्रवेश करेगी। शहर के इंदिरा मिल चौराहे पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यहां से यात्रा शहर में रजपुरा चौराहा पहुचेंगी जहां राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

 Highlights 

  • कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 
  • 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश में करेगी प्रवेश 
  • राहुल गांधी समेत उनके साथ के लोग रात्रि विश्राम करेंगे  

राहुल गांधी समेत उनके साथ के लोग रात्रि विश्राम करेंगे

दुबे ने बताया कि यात्रा का अगला पड़ाव जिले के विभूति नारायण इंटर कालेज के मैदान में देर शाम को होगा जहां राहुल गांधी समेत उनके साथ के लोग रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन उनका काफिला आगामी 18 फरवरी को सुबह ज्ञानपुर मार्ग होते हुए गोपीगंज चौराहे से प्रयागराज के लिये रवाना होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk Team