कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी को नए साल में संविधान को ज्यादा पढ़ने, सच बोलने का नया हुनर सीखने और विज्ञापन पर कम पैसे खर्च करने सहित सात संकल्प लेने चाहिए।
विपक्षी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से भाजपा को ‘नए साल के सात संकल्प’ सुझाए।
उसने कहा, ‘‘भाजपा को लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर ज्यादा अमल करना चाहिए, पितृसत्तात्मक रुख खत्म करना चाहिए, सच बोलने का नया हुनर सीखना चाहिए, खुद जी भरके जिंदगी जीना और दूसरे को भी जीने देना चाहिए।’’
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं की ओर इशारा करते हुए यह भी कहा, ‘‘उन्हें विज्ञापन पर कम धन खर्च करना चाहिये, भारत में ज्यादा समय बिताना चाहिए और संविधान ज्यादा पढ़ना चाहिए।’’


Download Android App
Download iOS App



