‘कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं’, रैली में पहुंचने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों से की अपील

Summary :

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के रामलीला मैदान में चुनाव आयोग के खिलाफ की जाने वाली रैली को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से लोगों से आने की अपील की गई है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से रामलीला मैदान में पहुंचने की अपील की है। राहुल गांधी की ओर से एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “दिल्ली, तैयार हो जाओ! वोट बचाओ, देश बचाओ। कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं। या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं, मगर आना जरूर है। आज दोपहर 12 बजे।” बीते दिन…

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के रामलीला मैदान में चुनाव आयोग के खिलाफ की जाने वाली रैली को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से लोगों से आने की अपील की गई है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से रामलीला मैदान में पहुंचने की अपील की है।

राहुल गांधी की ओर से एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “दिल्ली, तैयार हो जाओ! वोट बचाओ, देश बचाओ। कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं। या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं, मगर आना जरूर है। आज दोपहर 12 बजे।”

बीते दिन राहुल गांधी की ओर से एक्स पर लिखा गया था, “नमस्कार, कल लाखों लोग रामलीला मार्च के लिए दिल्ली आ रहे हैं। त्योहारों का मौसम है। दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है। मैं चाहता हूं जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें। प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए- व्यापारियों का फायदा हो जाएगा।”

राहुल गांधी ने आगे लिखा था, “मैं जानता हूं व्यापारियों को रैली नुकसान नहीं पहुंचाएगी। भाजपा डरी हुई है, इसलिए अफवाह फैला रही है। हालांकि, दोनों काम करते हैं। कल मार्च होगा, रैली होगी और लाखों लोग हमारे व्यापारियों की छोटी-छोटी दुकानों में से सामान खरीदेंगे। आप सबको बहुत-बहुत प्यार। शुभ दिवाली। जय हिंद।”

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्षी इंडिया ब्लाक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के आयोजन देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा और ट्रैफिक के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने सुरक्षा इंतजामों, भीड़ प्रबंधन, आयोजन स्थल की क्षमता और विभिन्न राज्यों से आने वाली बसों के लिए ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

डीसीपी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, “पुलिस की तैयारी दो तरीके की है। एक हमारा वेन्यू अरेंजमेंट है और दूसरी तैयारी रूट अरेंजमेंट को लेकर है, जो मिंटो ब्रिज से लेकर जेएलएन और फिर चमन लाल मार्ग पर जो मार्च प्रस्तावित है, उसके लिए रूट पर हमारे पुलिसकर्मी तैनात हैं।”

डीसीपी ने कहा कि अंदर की क्षमता 45 से 50 हजार के आसपास है। उन्होंने कहा, “अगर इससे ज्यादा लोग आएंगे तो हमें यह तय करना होगा कि अंदर भगदड़ जैसी स्थिति न बने। इसलिए बाहर के क्षेत्रों जैसे जवाहरलाल नेहरू मार्ग, आसफ अली मार्ग और चमन लाल मार्ग पर अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करना पड़ेगा।”

–आईएएनएस

एसडी/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.