उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैय्यद वसीम रिजवी ने कहा है कि अयोध्या में स्थित विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का मंदिर निर्माण 2018 में शुरू हो जायेगा।
वसीम रिजवी ने रविवार को यहाँ श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष एवं मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास के 80वें जन्म महोत्सव में भाग लेने के बाद पत्रकारों से कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अयोध्या में विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण करायेगी।
उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि कार्यशाला पहुँचकर राम मंदिर निर्माण के लिये दस हजार रुपये का नकद दान देकर कार्यशाला के प्रभारी स्वदेश से रसीद भी कटवायी और कार्यशाला में जाकर मंदिर के लिये तराशे गये पत्थरों को भी देखा।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिये दान में दी गयी भेंट बहुत बड़ मोहब्बत का पैगाम है। जिस दिन श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा उस दिन देश दुनिया के बहुत से मुसलमान अयोध्या आयेंगे तथा राम मंदिर के लिये दान करेंगे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



