देश में रविवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित लोगों की संख्या 82 लाख के करीब पहुंच गयी जबकि राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5.70 लाख रह गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय को विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक रविवार को पिछले 24 संक्रमण के 46,964 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का कुल आंकड़ा 81,84,083 हो गया है और मृतकों की संख्या 470 और बढ़कर 1,22,111 हो गयी है।
देश में नये मामलों की तुलना में कोरोना महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और इसी कड़ी में लगभग 55 हजार और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक 74,91,513 लोग इस बीमारी से मुक्ति पा चुके हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में करीब 10 हजार की और कमी दर्ज की गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर अब 5,70,458 रह गयी है।
कोरोना से देश में सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,23,589 तक रह गयी जो सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि केरल 91,194 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। कर्नाटक 55,017 मामलों के साथ अब तीसरे स्थान पर है जबकि पश्चिम बंगाल 36,886 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है।
कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में 2,386 की और गिरावट दर्ज की गयी। सक्रिय मामलों की संख्या घट कर अब 1,23,585 रह गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 5,548 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,78,406 पहुंच गयी। इसी अवधि में 7,303 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 15,10,353 हो गयी है तथा 74 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,911 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 89.98 फीसदी पहुंच गयी है जबकि मृत्यु दर महज 2.61 प्रतिशत है।


Download Android App
Download iOS App



