मधुबनी : भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के 23वां राज्य सम्मेलन हो रहा है। पूरे मधुबनी लाल झंडा से पटा है। दूसरे सत्र में राजनीतक प्रस्ताव पास किया गया है उसके बाद शंकर टॉकीज में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुधाकर रेडडी, राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह, का. जब्बार आलम का. रामनरेश पांडे, मिथिलेश कुमार झा एवं पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा त्रिपुरा में जीत गयी है मगर जीत का जश्न गरीब, दलित, आदिवासी के घर में आग लगाकर एवं अम्बेडकर की मूर्ति को तोड़कर मना रहा है।
लालू प्रसाद भाजपा से हाथ मिला लेते तो आज वह जेल में नहीं जाते। नेताओं ने कहा कि देश में उपचुनाव हुआ, उसमें भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गयी। नीतीश सरकार में घोटाला पर घोटाला हो रहा है। जिस प्रकार नेपाल में सभी पार्टियां एकजुट है वहीं भारत में भी सभी पार्टियां एकजुट होकर भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे।
नेताओं ने कहा कि सरकार की कृषि और किसानों के प्रति गलत नीतियों कारण यहां के किसान फटेहाल है और बदहाल खेत मजदूर बिहार से बाहर महानगरों में रोजी के लिए पलायन को मजबूर हैं। यही हाल भयंकर बेरोजगारी की मार झेल रहे शिक्षित अशिक्षित नौजवानों का भी है। तकनीकी शिक्षा केन्द्रों सहित उत्तम स्वास्थ्य सेवा केन्द्रों का यहां घोर अभाव है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें ।


Download Android App
Download iOS App



