भारत में कोविड-19 एक्टिव केस घटे, केरल में एक मौत की खबर

Summary :

भारत में कोविड के सक्रिय मामलों में आई कमी

भारत के लिए कोविड-19 संक्रमण को लेकर थोड़ी राहत की खबर है। कई दिनों के बाद देश में संक्रमण के नए मामलों की संख्या में गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटे में पूरे देश में नए कोविड केस के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही है। हालांकि केरल में एक 82 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 13 जून को कोविड संक्रमण को लेकर नए आंकड़े जारी किए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में कोविड के कुल एक्टिव केस 7131 हो चुके हैं। इसके पहले 12 जून को कुल मामले 7154 दर्ज किए गए थे। इस लिहाज से कोविड के एक्टिव मामलों में 23 की गिरावट आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के कुल 200 नए मामले दर्ज हुए, जबकि 223 एक्टिव केस घटे। इससे अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 7131 हो गई है, जबकि पिछले 24 घंटे में पूरे देश में कोविड से ठीक होने वालों की संख्या 1420 रही है।राज्यवार आंकड़ों में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 77 केस गुजरात में दर्ज हुए। उसके बाद राजस्थान में 32, उत्तर प्रदेश में 24, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 14-14, असम में 7, हरियाणा और झारखंड में 5-5, पुडुचेरी में 4, लद्दाख में 3 और ओडिशा में एक मामला सामने आया।

रोजाना एक कीवी खाने के कई अनगिनत फायदे, जान लें लाभ

हालांकि कोरोना से मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। नए वैरिएंट के बाद अब तक 78 मौतें दर्ज की गईं। केरल में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति के मरने का मामला आया। इससे पहले बुधवार को 3 लोगों ने जान गंवाई, जिनमें महाराष्ट्र में 2, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 1-1 मरीज की मौत हुई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 21 मौतें दर्ज हैं, जबकि केरल में नए वैरिएंट से 20 लोग मरे हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.