सरकार ने गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) को अब बंद हो चुकी विमानन कंपनी जेट एयरवेज के मामलों में जांच का आदेश दिया है।
सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरकार ने यह आदेश बड़े स्तर पर अनियमिताएं पाए जाने और कोष की हेराफेरी की जानकारी सामने आने के बाद दिया है।
इसके अलावा सरकार दिल्ली उच्च न्यायालय में कंपनी के संस्थापक नरेश गोयल की याचिका का विरोध करेगी।
गोयल पर यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है जिसे हटाने के लिए उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।
सूत्रों ने बताया कि एसएफआईओ गोयल को समन कर सकता है। एसएफआईओ कारपोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत कार्य करता है।


Download Android App
Download iOS App



