रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है। दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद जैसे ही सदन की कार्रवाई शुरू हुई। विपक्ष ने आक्रामक तेवर दिखाने शुरू कर दिये। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव अपने सीट से खड़े होकर कर कहा, कि विपक्ष ने स्थगन की सूचना दी है। इस पर विचार किया जाये, भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर चर्चा करानी बेहद जरूरी है,
इसलिए सभी कामों को छोड़कर स्थगन पर चर्चा करायी जानी चाहिये। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि प्रशनकाल के उनके स्थगन पर निर्णय दिया जायेगा, लेकिन विपक्ष बार-बार यही दोहराता रहा कि स्थगन पर चर्चा करायी जानी चाहिये। वहीं सत्ता पक्ष की तरफ अजय चंद्राकर ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि विपक्ष प्रशनकाल चलने नहीं देना चाहता वो अन्य मुद्दों पर चर्चा कराना चाह रहा है अगर अन्य बिंदुओं पर ही चर्चा करानी है, तो उन्होंने भी विशेषाधिकार हनन की सूचना दी है, उस पर भी चर्चा करायी जानी चाहिये। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तनातनी चलती रही।
वहीं प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा कि प्रश्नकाल बेहद महत्वपूर्ण होता है, ऐसी परंपरा नहीं रही है कि प्रश्नकाल में व्यावधान डाला जाये। कांग्रेस ने आज किसानों के मुद्दे पर स्थगन लगाया है। किसानों की आत्महत्या, धान खरीदी में शर्त और बोनस के मुद्दे पर कांग्रेस स्थगन लगाकर चर्चा की मांग की है जिस पर विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल बाद में अपना फैसला देंगे।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



