बेतिया : पश्चिम चंपारण जिला में विगत रात्रि शहर के एक निजी होटल में आईएमए जिला ईकाई के तत्वावधान में मेडिकल एस्पेक्ट ऑफ क्लिनिकल प्रैक्टिस विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुम्बई के मेडिको लीगल एक्सपर्ट डा. एन. एस. लोढ़े, वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन में भारत के प्रतिनिधि एवं पूर्व आईएमए अध्यक्ष डा.अजय कुमार, प. चंपारण एडीजे- प्रथम जितेंद्र दुबे, सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा, बार एसोसिएशन प्रतिनिधि अभिरंजन ठाकुर समेत जिले के सभी चिकित्सक एक मंच के माध्यम से खुलकर अपनी-अपनी विचार व्यक्त किया।
मेडिकोलीगल एक्सपर्ट डा.एन.एस.लोढ़े ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिना किसी एक्सपर्ट ओपिनियन के दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की जा सकती। वही उन्होंने आगे कहा कि मेडिकल नेगलिजेन्स में दोषी डॉक्टर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार धारा-304ए के तहत कार्रवाई का प्रावधान हैए लेकिन पुलिस इसे 304 के तहत केस दर्ज करते है जो न्यायालय के आदेश के खिलाफ है।
आईएमए के पूर्व अध्यक्ष एवं यूरोलोजिस्ट डा. अजय कुमार ने कहा कि कुछ डॉक्टर एवं कारपोरेट हॉस्पिटल के कारण पूरा समाज बदनाम हो रहा है। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि सभी डॉक्टर को अपने क्लिनिक एवं नर्सिंग होम में सीसीटीवी जरूर लगाने चाहिए ताकि मरीज, डॉक्टर या स्टाफ के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर इसकी सच्चाई तक पहुचा जा सके। जिला एडीजे -प्रथम जितेंद्र दुबे ने कहा कि डॉक्टर के लिए मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
डॉक्टर को ईमानदारी से मरीज का इलाज करना चाहिए। वही सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा ने कहा कि डॉक्टरों के क्लिनिक में किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। उन्होंने मेडिकल सुरक्षा एक्ट-2014 के अंतर्गत डॉक्टर की सुरक्षा के लिए कड़े कानून के बारे में बताया कि इसके तहत तीन साल की सजा का प्रावधान है।
अधिवक्ता अभिरंजन ठाकुर ने बताया कि डॉक्टर अगर आधुनिक चिकित्सा पद्धति को ध्यान में रखते हुए इलाज करता है तो डॉक्टर कभी भी कानूनी लफड़े में नही फंस सकता। अधिवक्ता की भी जिम्मेदारी है कि डॉक्टर के पक्ष को सही ढंग से न्यायलय के समक्ष रखे। आईएमए जिला मीडिया प्रभारी डा. उमेश कुमार ने ब्यूरो चीफ, न्यूज और प्रिंट मीडिया के द्वारा व्यक्त किये गए विचारों का स्वागत करते हुए कहा कि मीडिया के सहयोग के बिना कुछ भी संभव नहीं है। आईएमए जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद तिवारी ने सभी उपस्थित गणमान्य लोगों का बुके और मेमेंटो देकर सम्मानित किया। आईएमए जिला सचिव डा. अंजनी कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा किया।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



