BJP सांसद राजवीर दिलेर के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

BJP सांसद राजवीर दिलेर के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

BJP MP Rajveer Singh Diler From Hathras

Hathras: उत्तरप्रदेश के हाथरस जिले से BJP सांसद राजवीर दिलेर का कल कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। जिसके बाद गुरुवार को नुमाइश मैदान स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था। दिवंगत आत्मा को राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई है।

Highlights:

  • BJP सांसद राजवीर दिलेर के अंतिम संस्कार में जुटा भारी हुजुम 
  • नुमाइश मैदान स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया
  • प्रधानमंत्री समेत योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

 

बता दें कि हाथरस से भाजपा के सांसद राजवीर दिलेर का बन्नादेवी क्षेत्र के एडीए कॉलोनी ब्रिज विहार स्थित आवास पर बुधवार शाम कार्डियक अरेस्ट से निधन होगा। जैसे ही शहर में उनके निधन की खबर फैली, वैसे ही हजारों समर्थकों का हुजूम उनके आवास पर उमड़ने लगा।

पीएम मोदी सहित शीर्ष नेताओं ने जताया था शोक

उनकी अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और पार्टी के अन्य नेताओ ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में पार्टी नेताओं सहित सैकड़ों समर्थकों का हुजूम उमड़ा था। गौरतलब हो कि भाजपा सांसद के निधन के बाद प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर शोक जताया था।

पिता अलीगढ़ से रह चुके हैं सांसद

राजवीर दिलेर के पिता स्वर्गीय किशनलाल दिलेर अलीगढ़ से पांच बार के विधायक और हाथरस लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में राजवीर दिलेर ने सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन को रिकॉर्ड 2 लाख 60 हजार 208 मतों से हराया था। इस बार 2024 के चुनाव में भाजपा हाईकमान ने उनका टिकट काटकर हाथरस से अनूप बाल्मीकि को अपना प्रत्याशी बनाया हैं।

भाजपा के बहुत कर्मठ और प्रभावशाली नेता थे- चौधरी लक्ष्मी नारायण

अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि स्वर्गीय राजवीर सिंह दिलेर भाजपा के बहुत कर्मठ और प्रभावशाली नेता थे। इनके पिताजी भी चार बार एमएलए और चार बार एमपी रहे। मेरे साथ भी बहुत लंबे समय तक एमएलए रहे।  यह परिवार भाजपा के प्रति समर्पित हमेशा से समर्पित रही है। निश्चित रूप से मैं कह सकता हूं उनके जाने से भाजपा को अलीगढ़ और हाथरस जिले में अपूरणीय क्षति हुई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + eleven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।