ग्वालियर : ग्वालियर कलेक्टर राहुल जैन एवं एस पी डॉ आशीष कुमार ने मंगलवार रात्रि में पुलिस कण्ट्रोल रूम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि ग्वालियर शहर के तीन थाना क्षेत्रो में थाटीपुर , मुरार एवं गोले के मंदिर तथा डबरा के शहरी एवं देहात दोनों थाना क्षेत्रो में कर्फ्यू जारी रहेगा । ग्वालियर शहर एवं डबरा के सभी शैक्षणिक संस्थान भी कर्फ्यू के दौरान बंद रहेंगे । राहुल जैन ने बताया कि ग्वालियर के पूरे शहर एवं डबरा में धारा 144 लागू रहेगी ।
उन्होंने बताया कि ग्वालियर के कर्फ्यू ग्रस्त थाना क्षेत्रो में सुबह 6 से 8 बजे तक एवं डबरा के कर्फ्यू ग्रस्त थाना क्षेत्रो में सुबह 8 से 10 बजे तक की ढील दी गयी है ताकि इन क्षेत्रो के निवासी अपनी जरुरत की चीजे खरीद संके । प्रशासन ने सांची मिल्क के 31 पार्लर और 2 मोबाइल वैन पर दूध उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है ।
इंटरनेट सेवायें भी रात्रि 8 बजे से बहाल कर दी गई है । साथ ही कलेक्टर ने हिदायत दी है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक , भड़काऊ पोस्ट डालने वाले लोगो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी । सोशल मीडिया पर निगरानी करने के लिए प्रशासन ने एक साइबर क्राइम टीम गठित की है जो सोशल मीडिया पर पूरी तरह नज़र रखेगी । उन्होंने बताया कि सभी कर्फ्यू ग्रस्त थाना क्षेत्रो के 5953 शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिये गये है ।
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक डॉ आशीष कुमार ने बताया कि 2 अप्रैल सोमवार को हुए घटना क्रम के बाद मंगलवार को शहर में शांति रही । कर्फ्यू ग्रस्त थाना क्षेत्रो में पुलिस ने पेट्रोलिंग की है । 2 अप्रैल को हुए हादसे में अभी तक 65 गिरफ्तारियां की जा चुकी है । रिवाल्वर चलाते हुए वायरल हुये वीडियो पर भाजपा के राजा चौहान पर धारा 308 (गैर इरादतन हत्या) का मामला दर्ज किया गया है । उन्होंने बताया कि हादसे में 9 लोग घायल हुये है । जो कि अस्पताल में भर्ती है उनमे से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है ।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



