कैसे लगी एससीबी मेडिकल कॉलेज में भीषण आग? ओडिशा के CM ने 25 लाख के मुआवजे और न्यायिक जांच के दिए आदेश

Summary :

Cuttack Hospital Fire Update: ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रामा केयर की पहली मंजिल में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में गंभीर हालात में इलाज करा रहे ICU में भर्ती 10 लोगों की मौत हो गई है वहीं अपनी जान की बाजी लगाकर अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीजों की मदद की जिसमें वह भी आग की लपटों में झुलस गए। पहली मंजिल में धधक उठी आग की लपटों के बाद पूरे ICU में आग का धुआं भर गया। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने अस्पताल का दौरा किया और घायल मरीजों, अस्पताल और पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की।…

Cuttack Hospital Fire Update: ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रामा केयर की पहली मंजिल में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में गंभीर हालात में इलाज करा रहे ICU में भर्ती 10 लोगों की मौत हो गई है वहीं अपनी जान की बाजी लगाकर अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीजों की मदद की जिसमें वह भी आग की लपटों में झुलस गए। पहली मंजिल में धधक उठी आग की लपटों के बाद पूरे ICU में आग का धुआं भर गया। मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने अस्पताल का दौरा किया और घायल मरीजों, अस्पताल और पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की।

Cuttack Hospital Fire Update: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग!

Odisha Hospital Incident
Odisha Hospital Incident (Source: Social Media)

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा कि एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू केंद्र में लगी आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। मीडिया से बात करते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने चालू वित्त वर्ष में अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सुधारों के लिए 420 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। आगामी वित्तीय वर्ष में इसी उद्देश्य के लिए अतिरिक्त 400 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

Odisha Hospital Incident: घटना की न्यायिक जांच का निर्देश दिए

मुख्यमंत्री मांझी ने कहा कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। ट्रॉमा आईसीयू और पहली मंजिल के वार्ड में 23 मरीज इलाज करा रहे थे। इनमें से सात की आग में मौत हो गई। सभी को शिफ्ट करने के बाद तीन और लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने मरीजों को बचाने में अपनी जान जोखिम में डाली, इस दौरान वे भी घायल हो गए और उनका भी इलाज चल रहा है। सत्ता में आने के बाद हमने विभाग को अग्नि सुरक्षा में सुधार करने के निर्देश दिए। CM ने इस घटना की न्यायिक जांच का निर्देश दिए है। इस घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

SCB Medical College Hospital Fire: 11 अस्पताल कर्मचारी घायल

SCB Medical College Hospital Fire
SCB Medical College Hospital Fire (Source: Social Media)

सोमवार रात कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में भीषण आग लग गई, जिसके बाद 10 लोगों की मौत हो गई और बचाव अभियान के दौरान कम से कम 11 अस्पताल कर्मचारी घायल हो गए। स्थानीय पार्षद दीपक कुमार दास के अनुसार, यह घटना सुबह 2:00 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई। आग लगने के पीछे अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। इस घटना के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने गहरा दुख व्यक्त किया और मृतक के परिजनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

ALSO READ: ओडिशा के अस्पताल में लगी भीषण आग, ICU में भर्ती 7 मरीजों की दर्दनाक मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।