28 की मौत, कई लापता, चारों तरफ तबाही, दार्जिलिंग में बाढ़-भूस्खलन का कहर

Summary :

Darjeeling Landslide: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में कुदरत का कहर बरपा है। भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक वहां 28 की मौत हो चुकी है। शनिवार और रविवार लगातार हुई बारिश से हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। कई सड़कों को बंद कर दिया गया है। पुल ढहने और भूस्खलन होने से कई शहर जलमग्न हो गए हैं। अब मलबे से कई शव बरामद किए गए हैं और कई लोगों के लापता होने की खबर है। Darjeeling Heavy Rain: राहत बचाव कार्य जारी जिला अधिकारियों ने सोमवार को पुष्टि की कि शनिवार रात और रविवार तड़के पश्चिम बंगाल…

Darjeeling Landslide: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में कुदरत का कहर बरपा है। भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक वहां 28 की मौत हो चुकी है। शनिवार और रविवार लगातार हुई बारिश से हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। कई सड़कों को बंद कर दिया गया है। पुल ढहने और भूस्खलन होने से कई शहर जलमग्न हो गए हैं। अब मलबे से कई शव बरामद किए गए हैं और कई लोगों के लापता होने की खबर है।

Darjeeling Heavy Rain: राहत बचाव कार्य जारी

जिला अधिकारियों ने सोमवार को पुष्टि की कि शनिवार रात और रविवार तड़के पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में हुई लगातार बारिश के कारण दार्जिलिंग में कम से कम 18 लोगों के मारे जाने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि 5 अक्टूबर तक पर्यटन नगरी मिरिक में भारी बारिश के कारण 11 लोगों की मौत हो गई। जोरेबंगला में चार लोगों की मौत हुई, जबकि सुखिया पोखरी में दो लोगों की मौत हुई और दार्जिलिंग सदर में एक व्यक्ति की भारी बारिश के कारण मौत हो गई।

जिले के अधिकारियों ने आज एक बयान में कहा, “अब तक 18 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है। यह संख्या बढ़ने की संभावना है क्योंकि कुछ लोग, खासकर नदी किनारे के इलाकों में रहने वाले, लापता बताए जा रहे हैं।”

Darjeeling Heavy Rain
Darjeeling Heavy Rain

Darjeeling Tragedy:  पीएम मोदी ने जाताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि से बहुत दुःख हुआ है… भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। हम हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Darjeeling Landslide: सीएम ममता आज करेंगी दौरा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक आपातकालीन वर्चुअल बैठक की और कहा कि वह आज आपदा क्षेत्र का दौरा करेंगी। मुख्यमंत्री ने कल अपने पोस्ट में कहा, “मैं कल रात से ही चौबीसों घंटे स्थिति पर नज़र रख रही हूं। मैंने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, उत्तर बंगाल के ज़िलों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक की है और इस बैठक में गौतम देब और अनित थापा जैसे जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं। मैं लगातार संपर्क में हूं और इस सिलसिले में कल अपने मुख्य सचिव के साथ व्यक्तिगत रूप से उत्तर बंगाल जा रही हूं।”

उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में सभी पर्यटक स्थलों को बंद करने का भी निर्देश दिया और नबान्न नियंत्रण कक्ष से आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए, साथ ही पर्यटकों को आश्वासन दिया कि बचाव का खर्च राज्य वहन करेगा।

ये भी पढ़ें- ‘हमारा तरीका गलत है लेकिन…’, कनाडा में फिर छाई लॉरेंस की दहशत, 4  जगहों पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली

Neha Singh