गुजरात के सूरत सूरत में कोचिंग सेंटर में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 23 हो गई है। पुलिस ने बताया कि शहर के सरथाणा में एक चार मंजिली इमारत तक्षशिला आर्किड के तीसरी और चौथी मंजिल पर चलने वाले स्मार्ट डिजायन स्टूडियो नाम के इस क्लासेस के संचालक भार्गव भूटानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही, कॉम्पलेक्स के दो बिल्डर फरार हैं। इसमें कल दोपहर लगी आग में जलने और ऊपर से कूदने के कारण मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़ कर 23 हो गई है।

अब भी सात अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के मद्देनजर राज्य भर में कोचिंग क्लासेज और अन्य स्थानों पर आग संबंधी सुरक्षा उपायों की जांच के लिए आज अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत कई इमारतों को सील भी किया गया है। इस बीच इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



