दीपावली पर 7 लाख करोड़ का कारोबार, पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ी आर्थिक रफ्तार : प्रवीण खंडेलवाल

Summary :

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दीपावाली के दौरान देशभर में हुए रिकॉर्ड व्यापार को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस साल दीपावाली पूरे देश में उत्साह, उमंग और नई ऊर्जा के साथ त्योहार मनाया गया। इस दौरान देशभर में व्यापारिक गतिविधियां लगभग 7 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गईं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे का भी जिक्र किया और कहा कि कभी नक्सलवाद का गढ़ माने जाने वाले बस्तर में अब नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो चुका है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आईएएनएस…

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दीपावाली के दौरान देशभर में हुए रिकॉर्ड व्यापार को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस साल दीपावाली पूरे देश में उत्साह, उमंग और नई ऊर्जा के साथ त्योहार मनाया गया। इस दौरान देशभर में व्यापारिक गतिविधियां लगभग 7 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गईं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे का भी जिक्र किया और कहा कि कभी नक्सलवाद का गढ़ माने जाने वाले बस्तर में अब नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो चुका है।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाई। यह देश के लिए सकारात्मक बदलाव और नई ऊर्जा का प्रतीक है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर कांग्रेस नेता अलका लांबा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की यह आदत बन गई है कि जब भी सनातन धर्म के त्योहार आते हैं, वे उनमें कमियां निकालने लगते हैं और प्रदूषण का मुद्दा उठाने लगते हैं।

प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली में 15 साल तक कांग्रेस की सरकार रही और इसके बाद 10 साल तक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सत्ता में रही। इन 25 वर्षों के दौरान प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने इस दिशा में कोई ठोस काम नहीं किया, जिसका खामियाजा आज दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे के बयान को लेकर भी प्रवीण खंडेलवाल ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ अखिलेश यादव अयोध्या धाम जाने का दिखावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी के एक नेता ने ऐसा बयान दिया है, जिस पर अखिलेश यादव चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने इसे समाजवादी पार्टी का दोहरा चरित्र बताते हुए कहा कि जनता के सामने विपक्ष की वास्तविकता उजागर हो रही है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी विपक्षी नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता सनातन संस्कृति की बढ़ती ताकत से परेशान हैं जबकि पूरी दुनिया सनातन संस्कृति का उत्थान देख रही है।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि अगर विपक्षी नेता अयोध्या जा रहे हैं, तो उन्हें भगवान श्रीराम और सनातन संस्कृति से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के शासनकाल में अयोध्या में कारसेवकों की हत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सपा नेताओं को इसके लिए भी माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों के दिलों में बदलाव आना सकारात्मक संकेत है।

–आईएएनएस

एसएके/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.