ड्रग्स मामले में सामने आए नामों में से बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सबसे बड़ी शख्सियत हैं। वे बॉलीवुड की ए-लिस्टर एक्ट्रेसेज में शुमार हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण से 26 सितंबर शनिवार को एनसीबी पूछताछ करेगी। इस बीच, गुरुवार देर रात दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ गोवा से मुंबई लौट चुकी हैं। दीपिका और रणवीर रात करीब आठ बजे भारी सुरक्षा के बीच गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां से चार्टर्ड विमान से मुंबई के लिए रवाना हुए।
वहीं, दीपिका के घर के बाहर पुलिस सुरक्षा भी बड़ा दी गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बॉलीवुड और मादक पदार्थों के बीच कथित संबंधों की जांच कर रहे एनसीबी ने पादुकोण को सम्मन भेज शुक्रवार को बयान दर्ज कराने के लिये कहा था। अधिकारी ने बताया कि दादर थाने की एक टीम को ऐहतियाती तौर पर प्रभादेवी में ‘ब्योमोंडे टावर्स’ के बाहर तैनात किया गया है, जहां 34 वर्षीय पादुकोण का अपार्टमेंट है।
अधिकारी ने कहा कि इससे पहले पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश को भी पूछताछ के लिये सम्मन भेजा गया था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारण का हवाला देते हुए पेशी के लिये समय मांगा है। वह शुक्रवार को पेश नहीं हो सकेंगी। एनसीबी के सूत्रों ने कहा कि प्रकाश की व्हाट्सऐप चैट में वह बातचीत भी शामिल है, जिसमें उन्होंने ड्रग्स को लेकर ‘डी’ नामक किसी व्यक्ति से बातचीत की थी। केंद्रीय एजेंसी पता लगा रही है कि वह व्यक्ति कौन था।
मालूम हो कि ड्रग्स मामले में दीपिका पादुकोण समेत चार एक्ट्रेस का नाम सामने आया है। जिनमें सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर का नाम भी शामिल हैं। एनसीबी ने इन सभी को पूछताछ के लिए समन भेज दिया है।


Download Android App
Download iOS App



