दीपोत्सव को लेकर रामनगरी में उत्साह, काठमांडू से आए श्रद्धालु, इकबाल अंसारी बोले- ‘पूरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजी’

Summary :

अयोध्या, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि परिसर के प्रवेश द्वारों और मुख्य रास्तों को फूलों की सजावट, सुंदर तोरणों और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है। दीपोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साव है। एक महिला कलाकार ने कहा, “हमारी गहरी आस्था दीपोत्सव से जुड़ी है। भगवान राम भारत के हर निवासी के दिल में बसते हैं। और हम स्वयं भगवान राम के आगमन के लिए दीपोत्सव मना रहे हैं। हमने 2024 में इसकी शुरुआत की, और हमारा दीपोत्सव बहुत सुंदर है, वास्तव में, भगवान राम के साथ मनाई जाने वाली यह सबसे सुंदर दिवाली…

अयोध्या, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि परिसर के प्रवेश द्वारों और मुख्य रास्तों को फूलों की सजावट, सुंदर तोरणों और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है। दीपोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साव है।

एक महिला कलाकार ने कहा, “हमारी गहरी आस्था दीपोत्सव से जुड़ी है। भगवान राम भारत के हर निवासी के दिल में बसते हैं। और हम स्वयं भगवान राम के आगमन के लिए दीपोत्सव मना रहे हैं। हमने 2024 में इसकी शुरुआत की, और हमारा दीपोत्सव बहुत सुंदर है, वास्तव में, भगवान राम के साथ मनाई जाने वाली यह सबसे सुंदर दिवाली है। यह दीपोत्सव सरयू नदी के तट पर आयोजित हो रहा है, जहां विभिन्न प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।”

एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, “हम काठमांडू से आए हैं ताकि राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकें, हनुमान गढ़ी के दर्शन कर सकें और दीपावली के त्योहार में शामिल हो सकें। बहुत अच्छा लग रहा है। साफ-सफाई और बाकी सभी इंतजाम बहुत अच्छे हैं।”

एक और सदस्य ने कहा, “हम लोग आज सुबह यहां पहुंचे हैं और दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं।”

महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, “भगवान राम की कृपा से, जब प्रभु राम लंका से विजयी होकर लौटे, तो अयोध्या के स्त्री-पुरुषों ने त्रेता युग की तरह ही अयोध्या को सजाकर और दीपोत्सव मनाकर अत्यधिक आनंद व्यक्त किया था। आज ठीक वैसा ही दृश्य देखने को मिल रहा है। हमारे उपराष्ट्रपति भी अत्यंत सौभाग्यशाली हैं कि वे पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी में आए हैं, जहां उन्हें सरयू, हनुमान जी और राम लल्ला के दर्शन का अवसर मिला है।”

बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी दीपोत्सव को लेकर कहा, “अयोध्या नगरी में दीपोत्सव बहुत ही बेहतर मनाया जाता है और अयोध्या को देखने के लिए बहुत दूर-दूर से लोग आते हैं। अयोध्या में इस वक्त खुशियों का माहौल है। अयोध्या में दिवाली भगवान राम के आने की खुशी में मनाई जाती है, जब भगवान राम अयोध्या आए थे, तो पूरी अयोध्या सजी थी। आज अयोध्या में दिवाली की भव्यता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देन है कि आज दिवाली मनाई जा रही है और पूरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजी हुई है।”

उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में ऐसा लग रहा है कि मानो स्वयं भगवान राम आ रहे हैं। लोग खुशियां मना रहे हैं। यहां सजावट को भी दूर-दूर से लोग देखने के लिए आ रहे हैं। इकबाल अंसारी ने कहा, “उपराष्ट्रपति का अयोध्या आगमन हो रहा है। यहां अयोध्या की भव्यता दिखाई दे रही है और लोग आनंद उठा रहे हैं।”

–आईएएनएस

डीसीएच/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.