बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई गाना या फिल्म नहीं बल्कि एक कानूनी विवाद है। दरअसल चार्टर्ड एविएशन कंपनी ‘ड्यून्स एविएशन’ ने नोरा पर 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला पिछले साल दिसंबर का है, जब एक्ट्रेस ने मुंबई से जयपुर की उड़ान के दौरान चार्टर्ड प्लेन से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।
विवाद की मुख्य वजह क्या है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा फतेही ने फ्लाइट के अंदर से इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाए थे, जिससे उनके करोड़ों फैंस जुड़े हुए थे। कंपनी का आरोप है कि नोरा ने उनके जेट को ‘टॉय’, ‘छोटा’ और ‘लेगो एरोप्लेन’ कहकर उसका मजाक उड़ाया था। साथ ही, उन्होंने एरोप्लेन को सफर के लिए सेफ्टीलेस भी बताया था। कंपनी का कहना है कि बिना किसी तकनीकी जानकारी के इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना कमेंट करना उनकी सालों पुरानी रेपुटेशन पर धब्बा लगाने जैसा है।
कारोबार और बुकिंग्स में भारी गिरावट

ड्यून्स एविएशन का मानना है कि नोरा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग (इंस्टाग्राम पर 4.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स) है। उनके वीडियो के वायरल होने के बाद कंपनी के बिजनेस पर बहुत बुरा असर पड़ा है। कंपनी की फ्लाइट बुकिंग्स में 15 से 20 परसेंट की भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं फ्लाइट कैंसिलेशन के मामलों में भी अचानक तेजी आई है।
कंपनी ने दावों को नकारा

एविएशन कंपनी ने नोरा के उन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें एरोप्लेन को सेफ्टीलेस कहा गया था। कंपनी ने साफ किया कि मुंबई-जयपुर रूट के लिए इस्तेमाल किया गया ‘सेसना साइटेशन सीजे2’ एयरक्राफ्ट पूरी तरह स्टैंडर्ड, डीजीसीए (DGCA) सर्टिफाइड और उड़ान के लिए 100% सुरक्षित था।
Defamation Case On Nora Fatehi: कोर्ट में अगली सुनवाई कब है?

गांधीनगर की अदालत (सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत) में इस मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को तय की गई है। कंपनी ने कोर्ट से मांग की है कि नोरा को इंटरनेट से सभी विवादित वीडियो हटाने, ऑफिशियल तौर पर माफी मांगने और सफाई जारी करने का आदेश दिया जाए। ऐसे में अब नोरा की ओर से इसपर क्या रिएक्शन आता है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
Read More: 2 करोड़ के बजट वाली ‘Hanuman Ansh’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री


Download Android App
Download iOS App




