रक्षामंत्री राजनाथ ने दीक्षांत समारोह में छात्रों का बढ़ाया हौसला, कहा- इतिहास है बहुमूल्य पाठों का भण्डार

Summary :

भारतीय प्रबंधन संस्थान के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री नेता राजनाथ सिंह ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए इतिहास की अहमियत बताई।

भारतीय प्रबंधन संस्थान के दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता राजनाथ सिंह ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए इतिहास की अहमियत बताई। राजनाथ सिंह ने कहा,”आप सब इस प्रतिष्ठित संस्थान से ग्रेजुएट होकर नई चुनौतियों का सामना करने जा रहे है तो आप आशंका के पलो में अपने इतिहास के स्वर्णिम पन्नो को पढ़ियेगा। हमारा इतिहास जीवन के बहुमूल्य पाठों का भण्डार है।”
केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह ने कहा,”हम भारत को एक सुपर पॉवर बनाना चाहते हैंम देश को सुपर पावर बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग आदि के क्षेत्र में हमें और भी कुछ बड़ा हासिल करने की जरूरत है। इन क्षेत्रों में जितनी क्षमता हमारे देश के अंदर है, उसका अभी पूरा उपयोग नहीं हुआ है।” 

इतिहास और समय के प्रबंधन की अहम भूमिका को बताते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,”जब हमारा देश वैश्विक पटल पर हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज़ करा रहा है, हमें अपने प्रबंधन को और जमीनी बनाना होगा। इसके लिए हमें प्रबंधन में अनुसंधान को भी बढ़ावा देने की जरूरत है।”

Desk Team