भारत और ब्रिटेन के रणनीतिक और सुरक्षा संबंधों को नयी गति देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार से ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे।
महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
सिंह की इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच लड़ाकू विमानों और अन्य सैन्य प्लेटफार्म के संयुक्त विकास के लिए संभावित सहयोग पर भी बातचीत हो सकती है। इस संबंध में जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि सिंह महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी साझा करने और द्विपक्षीय औद्योगिक रक्षा सहयोग के विस्तार पर ध्यान देने के साथ ही ब्रिटेन के अपने समकक्ष ग्रांट शैप्स के साथ व्यापक बातचीत कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सिंह और शैप्स के बीच हिंद-प्रशांत, पश्चिम एशिया और यूक्रेन में स्थिति पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



