देहरादून दौरा : राहुल प्रियंका के साथ पहुंचे अपने पुराने स्कूल, जहां की थी उन्होंने पढ़ाई

Summary :

NULL

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर को देहरादून पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत क‌िया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह , पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व व‌िधानसभा अध्यक्ष गोव‌िंद स‌िंह कुंजवाल समेत पार्टी कई व‌रिष्ठ नेता मौजूद रहे। उन्होंने राहुल गांधी को बुके देकर उनका स्वागत क‌‌िया।

जानकारी के मुताब‌िक राहुल गांधी एक निजी दौरे के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। राहुल देहरादून के द दून स्कूल पहुंचे हैं। राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं, इस स्कूल में प्रियंका का बेटा भी पढ़ता है। बता दें कि खुद राहुल गांधी ने भी इस स्कूल में पढ़ाई की है। हालांकि इस दौरे के दौरान राहुल गांधी पार्टी के किसी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे, ना ही किसी कार्यकर्ता से मुलाकात करेंगे।

बता दे कि इस दौरान मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्‍थ‌ित रहे। लेक‌िन व्यस्ता के कारण राहुल ने आगामी अक्टूबर में दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से बात करने की बात कही।

वही उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को संक्षि‍प्त बताते हुए कहा कि भले इस बार उनका राष्ट्रीय नेतृत्व की कमान के सूत्रधार के पास समय का अभाव है। मगर बरसात के मौसम के ख़त्म होने के बाद हम उनसे अनुरोध करेंगे की वो एक बार फिर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलने देवभूमि आये और सभी का उत्साहवर्धन करें जिससे आने वाले चुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम से चुनाव में जीत हासिल करें।

Desk Team