Delhi Airlines: इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को माफी मांगी, क्योंकि दिल्ली-वाराणसी उड़ान में सवार यात्रियों को विमान के एयर कंडीशनिंग सिस्टम में खराबी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा और विमान में अफरा-तफरी मच गई। पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए, इंडिगो के सूत्रों ने कहा कि एसी ठीक से काम कर रहा था, लेकिन तापमान में बदलाव के कारण केबिन गर्म हो गया, जिससे यात्रियों में घबराहट फैल गई।
ndiGo ने यात्रियों से मांगी माफी
एयरलाइंस की ओर से जारी एक प्रेस बयान में कहा गया, “हम 5 सितंबर, 2024 को दिल्ली से वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट 6E 2235 में हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।” बयान में कहा गया, “असुविधा का कारण केबिन के तापमान में उतार-चढ़ाव था, जिसे यात्रियों के अनुरोध के अनुसार समायोजित किया गया था। हमारे केबिन क्रू ने स्थिति को संभालने के लिए प्रभावित यात्री को तुरंत सहायता प्रदान की।” गुरुवार को फ्लाइट 6E 2235 में हुई इस घटना का वीडियो यात्रियों को बेहद असहज स्थिति में दिखाता है।
फ्लाइट 6E 2235 में हुई असुविधा
रिपोर्ट के अनुसार, कई यात्री तेज गर्मी और घुटन के कारण बेहोश हो गए, जबकि अन्य को खुद को ठंडा करने के लिए पत्रिकाओं का इस्तेमाल करते देखा गया। जून में इसी तरह की एक घटना दिल्ली-बागडोगरा फ्लाइट में भी हुई थी, जब इंडिगो फ्लाइट का एसी एक घंटे तक काम करना बंद कर दिया था। यात्रियों में से बुजुर्ग लोगों को घुटन के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
गुस्साए यात्रियों ने कहा कि उन्हें कुछ पता ही नहीं था कि क्या हुआ था और उन्हें ऐसा लग रहा था कि उन्हें ‘हाइजैक’ कर लिया गया है। इस पूरे हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए इंडिगो ने एक बयान जारी किया और कहा, “दिल्ली और बागडोगरा के बीच इंडिगो की फ्लाइट 6E 2521 में जमीन के तापमान में वृद्धि के कारण देरी हुई। इंडिगो यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखता है और समय पर उड़ान भरने के लिए कदम उठा रहा है। यात्रियों को नियमित अपडेट दिए जा रहे हैं और एयरलाइन के नियंत्रण से परे कारकों के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।”
(Input From ANI)


Download Android App
Download iOS App





