दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज रात यहां चिकलथाना हवाई अड्डे पर पहुंचे। उनका कल बुलधाना गांव में सिंदखेड़ राजा में एक कार्यक्रम निर्धारित है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री केजरीवाल 12 जनवरी को मराठा राजा छत्रपति शिवाजी की माताजी जीजीमाता की 419वीं जयंती के सिलसिले में सिंदखेड राजा में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगें।
पार्टी की रार्ष्टीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति मेनन शर्मा, महाराष्ट्र के पार्टी प्रभारी पंकज गुप्ता,सेवानिवृत ब्रिगेडियर सुधीर सावंत और जिला संयोजक सुग्रीव मुंडे तथा अन्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह सूबेदारी गेस्ट हाऊस के लिए रवाना हो गए जहां पुलिस ने उनके ठहरने के मद्देनजर सुरक्षा के कड़ इंतजाम किए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उनका मकसद महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी के एक विकल्प के तौर पर पेश करना है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



