दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी : एनकाउंटर में ईनामी बदमाश राजेश भारती सहित 4 गैंगस्टर ढेर

Summary :

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एनकाउंटर के बाद एक लाख के इनामी बदमाश राजेश भारती को उसके 5 साथियों के साथ मार गिराया है।

यू पी पुलिस के बाद अब दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एनकाउंटर के बाद एक लाख के इनामी बदमाश राजेश भारती को उसके 4 साथियों के साथ मार गिराया है। मरने वालों में उसका खास साथी संजीव विद्रोही भी है।

आपको बता दे कि यह मुठभेड़ साउथ दिल्ली के फतेहपुर बेरी के पास हुई है जहां दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और दिल्ली के मोस्ट वांटेड राजेश भारती गैंग के बीच मुठभेड़ में 4 बदमाशों में मौत हो गई । बता दे कि दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली थी कि राजेश भारती, अपनी गैंग के साथ छतरपुर में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आमना-सामना होने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की।

जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ छतरपुर इलाके में हुई। इसमें राजेश भारती समेत गैंग के 4 बदमाशों को गोली लगी, जिसमें 5 बदमाशों की मौत हो गई, वहीं मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के 6 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

जानकारी सामने आ रही है कि राजेश भारती हरियाणा पुलिस की कस्टडी से भागा हुआ था। काफी दिनों से हरियाणा पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी।

राजेश भारती हरियाणा के जींद का रहने वाला है। उसके खिलाफ 302 और 307 जैसी गंभीर धाराओं में दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में कई केस दर्ज हैं। वह खासतौर पर साउथ दिल्ली में अपराध को अंजाम देकर हरियाणा भाग जाता था। राजेश भारती पर 1 लाख का इनाम रखा गया है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team