दिल्ली: GNCTD के 27 अधिकारियों के प्रमोशन को उपराज्यपाल वीके सक्सेन

दिल्ली: GNCTD के 27 अधिकारियों के प्रमोशन को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दी मंजूरी

सोमवार(23 अक्टूबर) को दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने वित्त विभाग में लेखा संवर्ग के विभिन्न ग्रेडों में 27 अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी दी है।

प्रमोशन होने वाले अधिकारियों में 13 वरिष्ठ लेखा अधिकारी भी शामिल
प्रमोशन होने वाले अधिकारियों में वर्तमान में तदर्थ आधार पर उप लेखा नियंत्रक के रूप में कार्यरत 13 वरिष्ठ लेखा अधिकारी भी शामिल हैं, जिन्हें अब 4 अक्टूबर से वेतन स्तर 11 में इस पद पर नियमित कर दिया गया है।
इसके अलावा 14 अन्य वरिष्ठ लेखा अधिकारियों को भी तत्काल प्रभाव से नियमित आधार पर उप लेखा नियंत्रक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

सक्सेना ने पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए समय पर पदोन्नति और नियुक्तियों के साथ-साथ पदोन्नति में तदर्थवाद की व्यवस्था को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया था। जीएनसीटीडी (गवर्नमेंट ऑफ नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्ली) लेखा सेवा नियम, 2012 के नियम 2 के उप नियम-सी के तहत दिल्ली के उपराज्यपाल उप लेखा नियंत्रक के संबंध में नियुक्ति प्राधिकारी हैं, जो एक ग्रुप ए राजपत्रित पद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।