नई दिल्ली : आज सुबह दिल्ली में एक ऐसा नजारा देखा गया आज सुबह दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर एक मोर की वजह से मेट्रो 33 मिनट के लिए मेट्रो सेवा बाधित हो गई। दरअसल ये घटना लगभग 9:45 की है मेट्रो जैसे ही मॉडल टाउन स्टेशन पर पहुंची तभी ड्राइवर ने देखा की एक मोर ट्रैक पर घायल पड़ा हुआ ।
मोर की सुरक्षा को देखते हुए मेट्रो को रोका गया। स्टेशन पर मौजूद सफाई कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद मोर को ट्रैक पर से पकड़ा और हटाया। बता दें कि मोर घायल था। लिहाजा वाइल्ड लाइफ वालों को मोर को सौंपा गया। जिसे बाद में अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, 10:18 मिनट पर ट्रेन सेवा वापस बहाल हुई।


Download Android App
Download iOS App



