सेंधवा नगर पालिका में फिर से चुनाव की मांग

Summary :

NULL

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग से बड़वानी जिले की सेंधवा नगर पालिका के चुनाव रद्द कर वहां फिर से चुनाव करवाने की मांग की है। श्री सिंह ने आज यहां जारी विज्ञप्ति में प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीति के अपराधीकरण का आरोप लगाते हुए कहा है कि सेंधवा नगर पालिका चुनाव में जिस तरह से चुनाव परिणाम हासिल किए गए, वह लोकतंत्र की हत्या है।

भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है, इसलिए अब अपराधियों का सहारा लेकर चुनाव जीतने पर उतर आई है। श्री सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि सेंधवा में पूरे चुनाव की प्रक्रिया जिस तरह से हुई है, वह हैरान कर देने वाली है। वहां सरेआम दहशत और भय दिखाकर लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया का मखौल उड़ाया गया। लोकतंत्र की रक्षा और आयोग की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए वहां पुन: चुनाव करवाए जाएं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team