पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से पहली बार सांसद चुन कर लोकसभा पहुंचने वाली टीएमसी एमपी नुसरत जहां के खिलाफ फतवा जारी किया है आपको बता दें कि यह फतवा मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इस आधार पर जारी किया है कि उन्होंने एक हिन्दू लड़के के साथ शादी की और साड़ी, सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर संसद पहुंचीं। मुस्लिम धर्मगुरुओं का कहना है कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करना चाहिए।
वही इस पर बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने मुस्लिम धर्मगुरुओं पर जमकर हमला बोला है। साध्वी प्राची ने कहा ‘मुस्लिम महिला हिंदू से शादी कर ले और हिंदू से शादी करके बिंदी लगाए, बिछुए पहने और मंगलसूत्र पहने तो मुस्लिम मौलवी उसे हराम करार देते हैं। मुझे अफसोस होता है और उनकी बुद्धि पर तरह आता है लेकिन लाखों मुस्लिम हिंदू बेटियों को फंसाकर लव जिहाद में फंसाते हैं और उन्हें बुरका पहनाते हैं तो वह हराम नहीं है? इनके वहां वो जायज हैं।’
वही , बीजेपी नेता साध्वी प्राची के इस बयान पर एक दूसरे मुस्लिम धर्मगुरु मौलान करी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि साध्वी प्राची को जानकारी नहीं है और ऐसी औरतें बेलगाम हैं जो देश में आग लगाने की कोशिश करती हैं और सुर्खियों में बने रहने के लिए वह इस तरह के बयान देते रहती हैं। ऐसी औरतें देश को बांटना चाहती हैं। उन्हें इस्लाम के बारे में कुछ पता नहीं है। ऐसी औरतों को इस्लाम के बारे में पढ़ना चाहिए। इस्लाम अमन का पैगाम देता है।
आपको बता दे कि नुसरत ने 19 जून को कारोबारी निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। वह पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से सांसद हैं. वह 3.5 लाख वोटों से जीतीं।
बता दें कि 29 साल की नुसरत की पति निखिल की टेक्सटाइल चेन के साथ काम करने के दौरान उनसे मुलाकात हुई थी। इस जोड़े ने तुर्की के दक्षिणी एजियान तट पर मुगला प्रांत में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी।
इस दौरान उनकी करीबी एक्ट्रेस और सांसद मिमी चक्रवर्ती भी मौजूद थीं। इस कपल ने 4 जुलाई को कोलकाता में एक भव्य रिसेप्शन समारोह की योजना बनाई है। इसमें बड़ी तादाद में बंगाली फिल्म हस्तियों और राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



